ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / big-news / गया:  20 मिनट की क्विज प्रतियोगिता ने सौम्या को दी सपनों की उड़ान,...

गया:  20 मिनट की क्विज प्रतियोगिता ने सौम्या को दी सपनों की उड़ान, ISRO से मिला निमंत्रण, पीएम के साथ देखेगी चंद्रयान-2 की लैंडिंग

04-Sep-2019 05:34 PM

By 9

BODHGAYA: कहते हैं कि मेहनत और लगने से की गई पढ़ाई हमेशा काम आती है. जी हां. कुछ यही हुआ है गया की रहने वाली सौम्या के साथ. शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली सौम्या ने ईसरो की तरफ से आयोजित एक क्विज प्रतियोगिता में सफल होकर अपना सपना पूरा किया है. अब इस परीक्षा के पास करने काे बाद सौम्या ईसरो के बंगलुरु ऑफिस में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान दो की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखेगी. महज आठवीं में पढ़ने वाली सौम्या आगे जाकर वैज्ञानिक बनना चाहती है और इसके लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है. तभी तो ईसरो की तरफ से आयोजित एक क्विज प्रतियोगिता में पूछे गए बीस सवालों का जवाब महज दस मिनटों में देना था लेकिन सौम्या ने इन सवालों का जवाब महज आठ मिनटों में ही दे दिया और क्विच कंपीटिशन में पास हो गई. प्रतियोगिता में पास होने के बाद ईसरो ने मेल कर सौम्या को इस बात की जानकारी दी और माता-पिता के साथ उसे बंगलुरू आने का निमंत्रण भेजा है. बता दें कि सौम्या के पिता पेशे से इंजीनियर हैं और उसकी मां गृहिणी है. बेटी सौम्या की इस सफलता पर पूरा परिवार फूला नहीं समा रहा है. तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी सौम्या अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह सजग और दिन रात कड़ी मेहनत कर रही है. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट