ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / big-news / 11 सालों बाद बांग्लादेश की जेल से अपने घर लौटा दरभंगा का लाल...

11 सालों बाद बांग्लादेश की जेल से अपने घर लौटा दरभंगा का लाल सतीश, छलक पड़े परिजनों के आंसू, घर में उत्सवी माहौल

14-Sep-2019 02:46 PM

By 9

DARBHANGA: पिछले 11 सालों से बांग्लादेश की जेल में बंद दरभंगा का लाल सतीश आखिरकार अपने गांव मनोरथा लौट आया. घर पर पहुंचते ही पूरा परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. उन्हें यह भरोसा नहीं हो रहा था कि जिसकी खोज में परिवार ने सालों बिताए वो आज खुद उसके सामने खड़ा है. ये आंसू है खुशी के. घर में यह उत्सवी माहौल अपने बेटे सतीश के सालों बाद घर आने को लेकर है. अपनों के बीच पहुंचे सतीश का लोगों ने ढोल नगाड़ों से उसका स्वागत किया. बड़ी बहन ने सतीश के माथे पर तिलक लगाकर उसकी आरती उतारी और अपने भाई की सलामती की दुआ मांगी. सबों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर सतीश के आने की खुशी को एक दूसरे में बांटी. बता दें कि बांग्लादेश की जेलों में बंद सतीश पिछले ग्यारह सालों से अपनों से दूर था. इस बीच उसके परिजनों ने कहां कहां की खाक नहीं छानी, मन्नतें मांगी, सीएम नीतीश कुमार से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक अपनी गुहार लगायी. आखिरकार सतीश के परिजनों की मुराद पूरी हो गयी और वो सालों बाद पड़ोसी बांग्लादेश की जेल से सकुशल रिहा होकर आज अपनों के बीच सबों की खुशियों में शामिल हैं. उसके साथ उसकी रिहाई में मदद करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर भी थे जिनकी मेहनत के चलते सतीश आज रिहा होकर अपनों के बीच आ सका. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट