DESK : वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया. उन्‍होंने कहा अपने भाषण में कहा कि यकीन हो तो कोई रास्‍ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है. अगले कुछ वर्षों में हमारी अर्थव्‍यवस्‍था 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति लाई जाएगी बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कहा कि देश में नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति लाई जाएगी. NRI के लिए आधार कार्ड वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महिलाओं को जनधन खाते में ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी साथ ही बजट पेश के दौरान उन्होंने कहा कि NRI के लिए आधार कार्ड देने की सुविधा पर काम काम किया जाएगा.