अब केवल आईएएस ही बनेंगे बिहार बोर्ड के अध्यक्ष, नियमों में बदलाव के लिए नीतीश सरकार ले आयी संशोधन विधेयक
PATNA : राज्य सरकार के लिए कभी फजीहत का कारण बना रहने वाला बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब बदलाव की दिशा में आगे बढ़ चुका है। आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को बिहार बोर्ड का अध्यक्ष बनाए ज
✍ Admin
शेयर
PATNA : राज्य सरकार के लिए कभी फजीहत का कारण बना रहने वाला बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब बदलाव की दिशा में आगे बढ़ चुका है। आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को बिहार बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बीएसईबी में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। नीतीश सरकार बिहार बोर्ड से जुड़ा एक बड़ा फैसला लेने जा रही है।
बिहार बोर्ड को लेकर नियमों में अब बदलाव किया जा रहा है। सरकार ने तय किया है कि बिहार बोर्ड का अध्यक्ष अब केवल आईएएस अधिकारी ही बनेंगें। किसी भी शिक्षाविद को अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकेगा।
बुधवार को विधानसभा में सरकार की तरफ से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संशोधन विधेयक 2019 की कॉपी बांटी गई। इस संशोधन विधेयक में सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं जिनमें अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर भी फैसला है। बिहार बोर्ड में अब एक उपाध्यक्ष और एक निदेशक एकेडमिक परीक्षा नियंत्रक पद भी होगा। नीतीश सरकार यह विधेयक इसी विधानमंडल सत्र में स्वीकृत कराएगी।