कोसी नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
KHAGARIA : बिहार में बाढ़ ने भीषण तबाही मचा रखी है. इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है खगड़िया जिले से जहां एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि कोसी नदी में एक यात्री नाव डू
✍ Admin
शेयर
KHAGARIA : बिहार में बाढ़ ने भीषण तबाही मचा रखी है. इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है खगड़िया जिले से जहां एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि कोसी नदी में एक यात्री नाव डूब गई है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना अब तक नहीं है.
पूरी घटना जिले के मानसी थाना के धमारा घाट की है. जहां कोसी नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बाल बाल यात्रियों की जान बच गई है. नाव पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बहार निकाल लिया गया है.
इस हादसे की सूचना मिलते ही फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थनीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.