ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / big-news / कटा सबसे बड़ा ट्रैफिक चालान, ट्रक मालिक पर 6 लाख 53 हजार का...

कटा सबसे बड़ा ट्रैफिक चालान, ट्रक मालिक पर 6 लाख 53 हजार का जुर्माना

14-Sep-2019 08:49 PM

By 9

DESK: ट्रैफिक चालान पर देश भर में हो रहे विवाद के बीच ओडिशा में सबसे ज्यादा जुर्माने का रिकार्ड बन गया है. नागालैंड के एक ट्रक संचालक पर परिवहन अधिकारियों ने 6 लाख 53 हजार रूपये का दंड लगाया देश में नया मोटर व्हीकल कानून लागू होने के बाद ये सबसे बड़ा जुर्माना लगाया गया है. खास बात ये है कि ट्रक पर पुराने कानून के तहत जुर्माना लगाया गया है. अगर नये एक्ट के तहत जुर्माना राशि वसूली जाती तो ये रकम काफी ज्यादा होता. नागालैंड के ट्रक पर जुर्माना ओडिशा के संबलपुर में नागालैंड की ट्रक को ट्रैफिक रूल्स को तोड़ते हुए पकड़ा गया था. परिवहन अधिकारियों ने ट्रक के कागजातों की जांच की तो पता चला कि ट्रक का टैक्स पिछले पांच सालों से भरा नहीं गया है. ट्रक में न पोल्यूशन कंट्रोल के कागजात थे ना ही परमिट. ट्रक का बीमा भी फेल था. मालवाहक ट्रक पर लोगों को बिठा कर ले जाया जा रहा था. परिवहन अधिकारियों ने टैक्स न चुकाने के कारण 6 लाख 40 हजार रूपये का जुर्माना लगाया. इसके अलावा अन्य कागजातों के लिए 13 हजार रूपये का फाइन किया गया. ट्रक का 6 लाख53 हजार रूपये का चालान काटा गया. जुर्माना दिये बगैर गायब हुआ ट्रक मालिक 10 अगस्त को लगाये गये इस जुर्माने को अब तक ट्रक मालिक ने भरा नहीं है. ट्रक आरटीओ अधिकारियो के जिम्मे ही पड़ा हुआ है.  ट्रक मालिक के जुर्माना चुकाने की संभावना भी कम ही है. परिवहन अधिकारियों ने बताया कि ट्रक पर पुराने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया है. अगर नये एक्ट के तहत जुर्माना लगाया जाता तो ये राशि और ज्यादा होती. हालांकि पुराने कानून के तहत ही सही देश में चालान का नया रिकार्ड जरूर बन गया है. अब तक दिल्ली में एक ट्रक पर लगे दो लाख रूपया का जुर्माने ने रिकार्ड बनाया था. ओडिशा में ये रिकार्ड भी टूट गया.