लखीसराय में बड़ा हादसा, ट्रक ने 15 लोगों को रौंदा, 8 की मौके पर मौत
LAKHISARAI : लखीसराय में बड़ा हादसा हुआ है। बीती रात सड़क किनारे एक शादी समारोह में शामिल हो रहे 8 लोगों की जान एक बेकाबू ट्रक ने ले ली है।
घटना लखीसराय के गढ़ी बिशनपुर हलसी गांव की
✍ Admin
शेयर
LAKHISARAI : लखीसराय में बड़ा हादसा हुआ है। बीती रात सड़क किनारे एक शादी समारोह में शामिल हो रहे 8 लोगों की जान एक बेकाबू ट्रक ने ले ली है।
घटना लखीसराय के गढ़ी बिशनपुर हलसी गांव की है जहां नकट मांझी के घर शादी समारोह चल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक कार्यक्रम स्थल में जा घुसा। इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि आठ की मौत मौके पर ही हो गई।
इस हादसे में धनराज कुमार, उमेश मांझी, मुस्कान कुमारी, नकट मांझी, राजीव कुमार, मंजीत कुमार, शंभू मांझी और गोरे मांझी की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.