पटना के होटल में सजी थी शराब की महफिल, 2 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट
PATNA : पटना के होटल में जाम छलकाते 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पाटलीपुत्रा थाना इलाके के होटल से दोनों की गिरफ्तार हुई है.
खबर के मुताबिक दवा कंपनी के 2 एग्जीक्यूटिव को
✍ Admin
शेयर
PATNA : पटना के होटल में जाम छलकाते 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पाटलीपुत्रा थाना इलाके के होटल से दोनों की गिरफ्तार हुई है.
खबर के मुताबिक दवा कंपनी के 2 एग्जीक्यूटिव को पुलिस ने शराब पीते हुए गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि ये दोनों गोरखपुर से आए थे और होटल के कमरे में दारू पी रहे थे.तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी.पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.