PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सटे नौबतपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े कपड़ा दुकानदार को दुकान में घुसकर गोली मार दी और हथियार लहराते हुए पैदल मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि नौबतपुर में शनिवार की सुबह संगीता वस्त्रालय खुलते ही अपराधी मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर दुकान मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिसमें दुकानदार को 5 गोलियां लगी और वह मौके पर गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से पैदल हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं  इस घटना के बाद दुकानदारों नें दहशत का माहौल कायम है. पटना ग्रामीण से सुमित की रिपोर्ट