DESK : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने अपने इस बजट में आम आदमी को कई झटके दिए हैं. पेट्रोल-डीजल पर 1-1 रुपये का अतिरिक्त सेस लगाया जाएगा. सोना पर 10 फीसदी टैक्स से बढ़ाकर 12.5 फीसदी टैक्स कर दिया गया है. इसके साथ ही तंबाकू पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा. आपको बता दें कि इस बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि  2 से 5 करोड़ रुपये सालाना कमाने वालों को 3 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगेगा और 5 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वालों को  7 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देना होगा.