बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप
21-Sep-2019 10:21 AM
By Ganesh Samrat
PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को खुला चैलेंज दिया है. तेजस्वी ने चुनौती देते हुए कहा कि 'अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं.'
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को स्वार्थी बताते हुए कहा कि 'नीतीश कुमार घिचपिच करके ही 15 साल सीएम की कुर्सी पर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सूबे के लोगों और राज्य के विकास की चिंता नहीं है, बल्कि अपनी कुर्सी की चिंता है. तेजस्वी यादव ने कहा कि 'नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं को धमकी दे रहे हैं कि चुनाव के बाद देख लेंगे, अगर हिम्मत है तो चुनाव के पहले उनसे निपट लें.'
वहीं तेजस्वी यादव पर दिये गये नीतीश के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि 'जो खुद जेएनयू स्टूडेंट की किताब चोरी करके अपने नाम पर छपवाता है उससे मुझे सीखने की जरूरत नहीं है, और ऐसी पढ़ाई मुझे नहीं चाहिए.'
वहीं इंसेफलाइटिस से बच्चों की मौत पर तेजस्वी ने कहा कि 'इस मामले में राज्य सरकार गंभीर नहीं है. सरकार की लापरवाही के कारण कई बच्चों की जान चली गई है.' तेजस्वी ने कहा कि राज्य का हेल्थ मैनेजमेंट पूरी तरह से फेल है.
इसके साथ झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में आरजेडी कम से कम 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.