ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप

Home / big-breaking / RJD एमएलए की भतीजी रिया और आशिफ के बीच रिलेशनशिप की परिवारवालों को...

RJD एमएलए की भतीजी रिया और आशिफ के बीच रिलेशनशिप की परिवारवालों को थी जानकारी, फिर शुक्रवार की रात क्या हुआ जो दोनों ने जान दे दी?

21-Sep-2019 10:51 AM

By saif ali

 MUNGER : आरजेडी एमएलए विजय कुमार विजय की भतीजी रिया और उसके प्रेमी आसिफ के बीच रिलेशनशिप की जानकारी परिवार वालों को पहले से थी। रिया और आसिफ के परिवार वाले यह बखूबी जानते थे कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आसिफ और रिया के बीच कोटा में रहते हुए पिछले कई सालों से रिलेशनशिप था। 


ऐसा नहीं था कि रिया और आसिफ के संबंधों की जानकारी परिवार वालों को एकाएक हो गई और उन्होंने अपनी जान दे दी। बड़ा सवाल यह है कि अगर रिया और आसिफ के रिलेशनशिप की जानकारी सबको थी तो आखिर शुक्रवार को ऐसा क्या हुआ की दोनों ने अपनी जान दे दी? पुलिस ने इस मामले में आसिफ के दोस्त दानिश को गिरफ्तार किया है। दानिश ही वह शख्स है जिसने आसिफ को पिस्टल मुहैया कराई थी। फर्स्ट बिहार झारखंड को मिली जानकारी के मुताबिक आसिफ ने दानिश के जरिए 15 हजार रुपए में देशी पिस्टल खरीदी थी लेकिन उसमें कुछ गड़बड़ी आने के बाद वापस कर दिया। शुक्रवार को दानिश ने पिस्टल रिपेयरिंग करा कर वापस आसिफ को दी थी। दानिश ने इसके लिए आसिफ से रिपेयरिंग चार्ज के तौर पर दो हजार रुपए भी लिए। 


सूत्र बताते हैं कि दानिश से पिस्टल खरीदते वक्त आसिफ ने कहा था कि रिया पिस्टल चलाना सीखना चाहती है। सदर ब्लाक के पीछे जंगल जाने वाले इलाके में जिस जगह पर आसिफ और रिया की डेड बॉडी मिली वहां अक्सर दोनों मिला करते थे। शुक्रवार की देर शाम भी दोनों वहां मिलने पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि आसिफ और रिया के बीच मुलाकात के दौरान वह आसिफ के कई दोस्त भी मौजूद थे, उसी बीच यह घटनाक्रम हुआ। हालांकि गोली किसने चलाई इसको लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है लेकिन घटना के बाद आसिफ का दोस्त दानिश पिस्टल लेकर वहां से निकल गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी वारदात में दानिश जो खुलासा करेगा वह बेहद अहम होगा।