चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण
20-Sep-2019 08:04 PM
PATNA : राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. उनके मुताबिक कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने राजद से तालमेल की पहल की थी. खुद शिवानंद तिवारी ने दो दफे नीतीश कुमार से बात की थी. लेकिन इसी बीच सुशील मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को कैप्टन मानने का एलान किया और उसके बाद नीतीश पलट गये. शिवानंद तिवारी ने कहा है राजद से दोस्ती का माहौल बना कर नीतीश ने BJP से अपना काम निकलवा लिया.
नीतीश के खास दूत लेकर आये थे विलय का प्रस्ताव
शिवानंद तिवारी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के सबसे खास लोगों में से एक कुछ दिन पहले प्रस्ताव लेकर आये थे. नीतीश के दूत ने ये प्रस्ताव लालू यादव और तेजस्वी यादव को दिया था. उनका प्रस्ताव था कि राजद और जदयू का विलय कर दिया जाये और नयी पार्टी बनायी जाये. नीतीश के दूत बार-बार ये कह रहे थे कि उन्हें खुद नीतीश कुमार ने भेजा है. लेकिन लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी का अस्तित्व खत्म करने को तैयार नहीं थे.
शिवानंद तिवारी से नीतीश ने की थी दो दफे बात
शिवानंद तिवारी के मुताबिक तेजस्वी यादव दूत की बात को मानने को तैयार नहीं थे. तेजस्वी का कहना था कि नीतीश कुमार मामले को क्लीयर करें. इसके बाद शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार से बात की. टेलीफोन पर हुई बातचीत में नीतीश कुमार ने अपने दूत के प्रस्ताव को सही बताया. इसके बाद तय हुआ कि शिवानंद तिवारी नीतीश कुमार के घऱ जायेंगे और वहीं बैठकर सारी बातें तय होंगी. लेकिन दो दफे बात करने के बाद नीतीश कुमार अपनी बात से मुकर गये और उन्होंने शिवानंद तिवारी को अपने घर पर नहीं बुलाया.
बीजेपी को ब्लैकमेल कर अपना काम निकलवाया
शिवानंद तिवारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने बीजेपी को ब्लैकमेल करने के लिए राजद का यूज किया. राजद से नीतीश कुमार की बातचीत का मामला बीजेपी के पास पहुंचाया गया. तब सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि नीतीश कुमार ही बिहार में NDA के कैप्टन रहेंगे. सुशील मोदी के ट्वीट के बाद नीतीश कुमार ने अचानक से राजद से बातचीत बंद कर दी.
अब नीतीश से दोस्ती की कोई गुंजाइश नहीं
शिवानंद तिवारी ने कहा कि अब राजद और जदयू में दोस्ती की कोई गुंजाइश नहीं रह गयी है. नीतीश कुमार थोड़े से भी विश्वसनीय नहीं रह गये हैं. राजद अब उन पर भरोसा नहीं कर सकता है.