ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप

Home / big-breaking / रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव से जुड़े हर सवाल पर तेजस्वी यादव...

रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव से जुड़े हर सवाल पर तेजस्वी यादव को चिन्मयानंद की याद आती है

19-Sep-2019 02:26 PM

By 3

PATNA: एक नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी राजद विधायक अरूण यादव से जुड़े हर सवाल पर तेजस्वी प्रसाद यादव को चिन्मयानंद की याद आ रही है. मीडिया ने आज तेजस्वी से पूछा कि बेहद गंभीर मामले में आरोपी विधायक अरूण यादव पर पार्टी ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है. तेजस्वी बोले-चिन्मयानंद पर क्या कार्रवाई हुई है? तेजस्वी ने मीडिया को कोर्ट नहीं बनने की सलाह दी है. अरूण यादव को राजद का संरक्षण? राजद के विधायक अरूण यादव पर एक नाबालिग दलित लड़की को अगवा कर रेप करने का आरोप लगा है. आज मीडिया ने तेजस्वी यादव से पूछा कि अरूण यादव पर पार्टी क्या कार्रवाई कर रही है. तेजस्वी बोले चिन्मयानंद पर क्या कार्रवाई हुई है. मीडिया कोर्ट नहीं बने. कोर्ट को अपना काम करने देना चाहिये. तेजस्वी ने साफ कर दिया कि ऐसे गंभीर मामले के आरोपी विधायक पर भी पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने जा रही है. हालांकि पीड़ित लड़की अरूण यादव के हैवानी हरकतों को कोर्ट में बयान कर चुकी है, कोर्ट ने अरूण यादव को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है. लेकिन राजद ने अपने विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की है. ऐसे गंभीर मामले के आरोपी विधायक को पार्टी से सस्पेंड तक नहीं किया गया है. https://youtu.be/Djb2imjy-bw अरूण यादव से लालू फैमिली के अंतरंग संबंध जगजाहिर रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव के लालू फैमिली से संबंध जगजाहिर हैं. दो साल पहले अरूण यादव ने राबड़ी देवी के पांच फ्लैट ढ़ाई करोड़ रूपये से ज्यादा में खरीदा था. आरोप ये लगा था कि लालू फैमिली के काले धन को सफेद करने के लिए अरूण यादव ने फ्लैट खरीदने का दिखावा किया था. इससे पहले भी राजद के विधायक राजवल्लभ यादव पर एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे थे. राजवल्लभ यादव को कोर्ट से सजा भी हो गयी लेकिन राजद ने उसे पार्टी से नहीं निकाला. पिछले लोकसभा चुनाव में राजवल्लभ की पत्नी को नवादा से टिकट तक दे दिया गया. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट