यात्रियों से भरी बस पलटी, खलासी की मौत : कई यात्री घायल

यात्रियों से भरी बस पलटी, खलासी की मौत : कई यात्री घायल

RANCHI : रांची में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गयी। इस हादसे में बस के खलासी की मौत हो गयी। जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 


घटना बुढ़मू के ठाकुरगांव थाना इलाके के तुरमुली की है। बताया जाता है कि JH01P/7243 रजिस्ट्रेशन नंबर की बस रांची जा रही थी। तभी इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक खलासी की पहचान बेतांगी निवासी विनोद महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।